ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ आज, श्री हरमंदिर साहिब में लगे अलगाववादी नारे, छावनी में बदला अमृतसर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ आज है। इसे लेकर अमृतसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। श्री हरमंदिर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे हैं। इस दौरान अलगाववादी नारे भी लगाए गए। कई लोगों ने हाथों में जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर पकड़े हुए थे। कुछ ही देर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह अपना संदेश देंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को सील कर दिया है।
