जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले का हो रहा विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
झारखंड में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के खिलाफ मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में जैन समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोग दिल्ली के प्रगति मैदान और इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों के एक डेलिगेशन ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन दिया। विश्व जैन संगठन के बैनर तले हजारों लोगों ने इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक कूच किया।
