राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों में से एक एजी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया। वह पिछले 31 सालों से जेल में बंद है। पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि तमिलनाडु सरकार ने उसे रिहा करने का फैसला लिया था, लेकिन राज्यपाल ने फाइल को काफी समय तक अपने पास रखने के बाद राष्ट्रपति को भेजा था।
