बिना टेंडर ही ओरेवा कंपनी को मिला था मोरबी ब्रिज का कॉन्ट्रैक्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: business today
गुजरात के मोरबी सस्पेंशन ब्रिज की मरम्मत का काम ओरेवा कंपनी को बिना टेंडर ही दिया गया था। खुलासा गुजरात पुलिस के कोर्ट में दिए एफिडेविट से हुआ। नगर पालिका ने सीधे-सीधे कंपनी से पुल की मरम्मत का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया था। ब्रिज की केबलें काफी पुरानी थीं। ब्रिज के लकड़ी के बेस को बदलकर एल्युमिनियम की चार लेयर वाली चादरें लगा दी गईं। इससे पुल का वजन बढ़ गया।
