प्रयागराज से दबोचा गया ओसामा का चाचा हुमैद उर रहमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आईएसआई मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड हुमैद उर रहमान को यूपी एटीएस ने शुक्रवार को प्रयागराज से दबोच लिया है। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि वह दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से की जा रही तफ्तीश में वांछित था। आपको बता दें आतंकी हुमैद उर रहमान दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा का चाचा बताया जा रहा है। एटीएस ने हुमैद उर रहमान को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
