पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक स्टील कंपनी के 100 से अधिक श्रमिकों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने को लेकर शनिवार को कंपनी की फैक्ट्री पर हमला बोल दिया। इस दौरान श्रमिकों ने फैक्ट्री में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन श्रमिकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए।