ओडिशा में 150 से ज्यादा माओवादी ने किया आत्मसमर्पण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: daily excelsior
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में लगभग 150 माओवादी समर्थकों ने माआवादियों द्वारा बनाए गए ‘शहीद स्तंभ’ को ध्वस्त कर दिया और पुलिस तथा बीएसएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना रालेगड़ा ग्राम पंचायत में हुई, जिसे अब ‘स्वाभिमान अंचल’ कहा जाता है। यह पहले माओवादियों का गढ़ था। यह क्षेत्र तीन तरफ से पानी से घिरा है, जबकि अन्य हिस्सा पड़ोसी आंध्र प्रदेश के घने जंगल से जुड़ा है।
