पूर्वी यरुशलम के शेख जर्राह में बवाल, इजरायली पुलिस संग झड़प में 30 से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: American post
पूर्वी यरुशलम के शेख जर्राह में इजरायली पुलिस संग झड़प में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने ये जानकारी दी। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट ने कहा कि रविवार को शेख जर्राह में पुलिस के साथ झड़प में तीन डॉक्टर, एक पत्रकार और दो विदेशी नागरिकों सहित 31 लोग घायल हो गए। पिछले साल भी इस जगह को लेकर इजराइल और फिलीस्तीन में संघर्ष छिड़ गया था।
