x

पिछले पांच साल में छह लाख से अधिक भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी: सरकार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पिछले पांच वर्षों में छह लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने नागरिकता छोड़ दी। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा को बताया कि विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 1 करोड़ 33 लाख 83 हजार 718 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं। इसके अनुसार बीते पांच सालों में छह लाख से ज्यादा लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी।