चट्टान गिरने से 600 से अधिक वाहन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उधमपुर के देवाल में चट्टान के सड़क पर गिरने से 600 से अधिक वाहन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे। बीती रात साढ़े 10 बजे से जम्मू और श्रीनगर का रास्ता बंद हुआ। बता दें, अंधेरा अधिक होने के कारण रात में चट्टान हटाने का काम शुरू नहीं किया गया था। सुबह मशीनरी लगाकर चट्टान को हटाया जाएगा। तब तक यातायात बंद ही रहेगा। रामबन कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दी है।
