श्रीलंका में भारी बारिश के कारण एक लाख से अधिक परिवार प्रभावित, 14 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका में पिछले सप्ताह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है, जिसमें 14 लोगों की मौत और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, देश के नौ जिलों में खराब मौसम के कारण एक लाख से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि 114 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भरी बारिश से संबंधित घटनाओं में 22 लोग घायल हुए हैं।
