पद्मश्री अवॉर्डी को अस्पताल में नाचने के लिए किया गया मजबूर, जांच जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Odisha Bytes
अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीया पद्मश्री अवॉर्डी कमला पुजारी को छुट्टी से पहले नाचने के लिए मजबूर किया गया। कमला सरकारी अस्पताल के आईसीयू में डांस करती दिखीं। इस दौरान उनके साथ सोशल वर्कर भी नाचतीं दिखीं। कमला पुजारी 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और धान सहित विभिन्न फसलों के स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित की गई थीं।
