मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, सुधा मूर्ति को पद्मभूषण मिला अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और प्रसिद्ध मेडिकल प्रोफेशनल दिलीप महालनबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति को पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार, अभिनेत्री रविना टंडन, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी, कूमी नरिमन वाडिया, मोआ सुबोंग को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे।
