पाक ड्राइवर ने दही खरीदने के लिए लाहौर रेलवे स्टेशन के पास रोकी ट्रेन, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
लाहौर में एक रेलवे स्टेशन के पास दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकने के बाद एक पाकिस्तानी ट्रेन चालक और उसके सहायक को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। रेल मंत्री आजम खान स्वाति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ड्राइवर और उसके सहायक को निलंबित कर दिया, जिसमें ट्रेन चालक को कच्चा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को दही खरीदने के लिए रोकते हुए दिख रहा है।
