आईबी पर पाक ने की साढ़े छह घंटे की गोलाबारी, स्थानीय लोगों को काफी नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईबी पर पाकिस्तानी ने साढ़े छह घंटे गोलाबारी की। हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर ये गोलीबारी हुई। अंधाधुंध दागे गए मोर्टार के गोले से तीन घरों की छत और कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा। कई पशु भी जख्मी हुए। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार रात भी सीमा पार से गोलाबारी हुई। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
