पाक पीएम शहबाज शरीफ ने जीता मानहानि का मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया। डेली मेल अपने पत्रकार डेविड रोज के एक लेख में पाक पीएम शहबाज के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रहा। अखबार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से माफी मांगी और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी निराधार आरोप वापस ले लिए। मामला 2019 का है, जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
