पाक रेंजर्स ने वापस लौटाया BSF जवान, घने कोहरे के कारण जीरो लाइन के पार गया था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात BSF का एक जवान बुधवार सुबह गलती से पाकिस्तानी इलाके में पहुंच गया। वह घने कोहरे की जीरो लाइन नहीं देख पाया। पाकिस्तानी सीमा में पहुंचते ही जवान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। पाक रेंजर्स ने जवान को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की। खबर है कि उसे वापस लौटा दिया गया है। घटना BSF के फिरोजपुर सेक्टर की है।
