अमेरिकी दबाव में पाक, फिर से गिरफ्तार किए गए पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी दबाव के आगे झुकते हुए पाकिस्तान ने डेनियल पर्ल के हत्यारों को फिर गिरफ्तार किया। पहले सिंध प्रांत के हाईकोर्ट ने मुख्य दोषी और ब्रिटिश मूल के अलकायदा आतंकी अहमद उमर सईद शेख की मौत की सजा 7 साल कैद में बदली थी और 3 अन्य दोषियों फहद नसीम, सलमान साकिब और शेख मोहम्मद आदिल को रिहा किया था। तब तीनों को सात-सात साल कैद की सजा हुई, जिसे अमेरिका ने अपमानजनक बताया था।
