पाकिस्तान सेना ने तालिबान के 33 आतंकियों को मार गिराया, 2 कमांडो की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में बताया कि पाकिस्तान सेना ने तहरीक-ए-तालिबान के 33 आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान 2 कमांडो भी मारे गए। आतंकियों ने बन्नु जिले में काउंटर टेरेरिज्म सेंटर पर कब्जा कर रखा था। बता दें, करीब तीन दिन से आतंकियों ने चार फौजियों को बंधक बना रखा था। आतंकी अफगानिस्तान जाने के लिए हेलिकॉप्टर मांग रहे थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया।
