एफएटीएफ में ब्लैक लिस्टेड होने से बचने के लिए पाक ने हाफिज सईद के 4 आतंकी किए गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली संस्था एफएटीएफ की 12 से 15 अक्टूबर के बीच पेरिस में अहम बैठक होगी। जिसमें अबतक ग्रे लिस्ट में रखे गए पाकिस्तान को ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है। लेकिन उससे बचने के लिए पाकिस्तान ने हाफिज सईद के 4 आतंकी गिरफ्तार किए। चारों आतंकी जफर इकबाल, हाफिज याह्या अजीज, मोहम्मद अशरफ और इकबाल सलाम जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य हैं।
