बढ़ते कोरोना मामलों के बीच परीक्षाएं आयोजित कर रहा पाकिस्तान, इमरान ट्रोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बढ़ते मामलों के बीच पाकिस्तान सरकार ने सभी कैम्ब्रिज परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद से छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों ने ट्विटर पर कोरोना के मामलों में उछाल के बावजूद परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्रोल किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के पोस्ट के कारण ट्विटर पर #ImranKhanCancelEXAMS पाकिस्तान में टॉप ट्रैंड में बन गया है।
