कुलभूषण जाधव अब पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट से मिली सजा-ए-मौत के खिलाफ कर सकेंगे अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान आखिरकार भारत के आगे झुक ही गया। अब जाधव पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट से मिली सजा-ए-मौत के खिलाफ अपील कर सकेंगे। पाकिस्तानी उच्च सदन में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (रिव्यू एंड री-कन्सीडरेशन) ऑर्डिनेंस 2020 को मंजूरी दी गई। 5 महीने पहले यह ऑर्डिनेंस पाकिस्तान के निचले सदन से भी पास हो चुका है। अब सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होना बाकि हैं। इसके बाद यह बिल कानून की शक्ल ले लेगा।
