15 अगस्त से अब तक 25 बार ड्रोन घुसे, आईएसआई के निशाने पर पंजाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब के खिलाफ साजिश रचती रहती है। ड्रोन से हथियारों व टिफिन बम की खेप पंजाब भेजी जाती है। 15 अगस्त के बाद से अब तक पंजाब में 25 बार ड्रोन भारतीय सीमा में घुसे हैं। अब तक 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं। बता दें आईबी बार-बार पंजाब में हाई अलर्ट कर रही है कि किसी बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी संगठन हैं।
