तालिबान को पाल रहा पाक, रिश्ते को लेकर दोबारा सोचेगा यूएस- एंटनी ब्लिंकन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wsj
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि पाकिस्तान से उसके रिश्ते इस बात पर निर्भर करेंगे कि तालिबान के साथ उसके संबंध कैसे होने वाले हैं? आने वाले दिनों में अमेरिका पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर समीक्षा करेगा. ब्लिंकन ने इस दौरान अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी को भी सराहा। उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदगी से अफगान में पाकिस्तान की नुकसानदेह गतिविधियों पर असर जरूर हुआ।
