550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान ने जारी किया स्मारक सिक्का
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर कल पाकिस्तान में एक स्मारक सिक्का जारी हुआ। जिसकी तस्वीर अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा- पाकिस्तान गुरु नानक देव जी की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करता है। जिसकी कीमत 50 पाकिस्तानी रुपये होगी। वहीं पाकिस्तान सरकार इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी करेगी, जिसकी कीमत 8 पाकिस्तानी रुपये होगी।
