पाकिस्तान ने रिहा किए गुजरात के 184 मछुआरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने गुजरात के 184 मछुआरों को रिहा किया। सभी मछुआरे आज सुबह 5 बजे अमृतसर-कोचुवेली एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात लौटे। राज्य के मत्स्य मंत्री राघवजी पटेल ने वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों ने पाकिस्तानी जेलों में उन्हें दी गई यातनाओं के बारे में भी बताया। इन मछुआरों में से कुछ को 3 साल तो कुछ को 8 साल तक कराची की जेल में रखा गया।
