बौखलाए पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति के साथ की गई तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद पड़ोसी मुल्क बौखलाहट में लगातार नापाक हरकतें करता जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ईशनिंदा कानून के तहत यह मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य का दर्जा देने की वजह से दोनों आरोपी काफी क्रोधित थे.
