x

तालिबान के दुस्साहस से सहमा पाक, अफगानिस्तानी सीमा से सटे मार्ग किए बंद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: reuters

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा 'स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग' पर कब्जा जमाने की खबरों के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान से सटी अफगानिस्तानी सीमा के प्रमुख मार्ग बंद किए। वायरल एक वीडियो में तालिबानी लड़ाके दक्षिण-पूर्वी शहर स्पिन बोल्डाक में दिख रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तानी शहर चमन के लोगों ने भी सीमा रेखा के पार तालिबान के झंडे लहरते देखे और तालिबानी लड़ाकों के वाहन भी देखे गए।