अपनी जेलों से वाघा बॉर्डर के रास्ते 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
समुद्र से पकड़े गए गुजरात के 20 मछुआरों को पाकिस्तान 20 जून को रिहा करेगा। पाकिस्तानी अधिकारी इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर लेकर पहुंचेंगे। जहां से इन्हें गुजरात लाया जाएगा। गुजरात के करीब 500 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। इनमें से 358 तो पिछले 2 साल में पकड़े गए हैं। इन दो साल में पाकिस्तान से रिहा होने के बाद केवल 20 मछुआरे अपने घर पहुंच सके हैं।
