पाकिस्तानी सेना का दावा, भारतीय मिसाइल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसी, तबाही मचाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तेखार ने आरोप लगाया कि तेज गति से उड़ती कोई चीज मियां चन्नू इलाके में आकर क्रैश हुई। जिसके चलते काफी नुकसान हुआ। बकौल इफ्तेखार, फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भारत की ओर से लॉन्च हुआ और करीब तीन मिनट हवा में रहा। पाकिस्तान में गिरने से पहले इसने करीब 260 किलोमीटर की दूरी तय की। पाकिस्तानी मीडिया अब इस ऑब्जेक्ट को मिसाइल बता रही है।
