पाकिस्तानी सेना बलूचों के खिलाफ चीनी ड्रोन CH-4B का कर रही इस्तेमाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee5
पाकिस्तानी सेना अशांत बलूचिस्तान में विद्रोहियों के दमन के लिए अब चीनी ड्रोनों CH-4B का इस्तेमाल कर रही है। अब तक वह लड़ाकू विमानों व हेलिकॉप्टरों से बलूचों पर हमले करती रही है, लेकिन अब ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। अब पाक सेना यूएवी से लगातार हमले कर रही है। इस माह के आरंभ में पाकिस्तानी सेना ने बोलन क्षेत्र में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी।
