सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च ऑपरेशन शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news24online
हालिया सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ड्रोन कुछ मिनट तक भारत में रहने के बाद पाकिस्तान की ओर चला गया। पुलिस के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें, पहली बार 2019 में पाकिस्तानी आतंकियों ने ड्रोन से भारत में हथियारों की खेप गिराने का सिलसिला शुरू किया और यह अब भी जारी है।
