यूक्रेन से रेस्क्यू करने पर पाकिस्तानी युवती ने बांधे पीएम मोदी और भारतीय दूतावास की तारीफ के पुल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तानी युवती आसमा शफीक को भी भारतीय दल ने यूक्रेन से सुरक्षित निकाला। बकौल आसमा, 'मैं कीव में स्थित भारतीय दूतावास की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें हरसंभव मदद की। हम यहां बहुत कठिन परिस्थिति में थे। मैं भारतीय प्रधानमंत्री का भी शुक्रगुजार हूं कि उनकी बदौलत हम यहां से निकल पाए, मदद करने के लिए लिए आपका धन्यवाद। भारतीय दूतावास की बदौलत हम घर सुरक्षित जा रहे हैं। धन्यवाद।'
