नोटों की विशाल माला पहने दिखा पाकिस्तानी दूल्हा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times now hindi
पाकिस्तान में नोटों की माला पहने एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि, 'ये शख्स यूएफओ की तरह दिख रहा है'। किसी ने कहा कि 'यह तो बेड कवर है'। कई यूज़र्स ने इसे 'दिखावा' कहा तो एक अन्य ने कहा, "मैं इसे एक लिफाफे में रखना पसंद करूंगा।" उस माला को पकड़ने के लिए उसके दोस्त भी वहां साथ खड़े दिखे।
