पाकिस्तानी हॉकी टीम ने भी बलबीर सिंह के निधन पर जताया शोक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों ने भी शोक जताया है। पाकिस्तान की हॉकी बिरादरी के लोगों ने कहा, 'लेजेंड्री सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर की मौत से हॉकी जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है।' वहीं पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान समिउल्लाह ने कहा, 'उनके खेल में अद्भुत लचीलापन, गति और निष्ठा थी। उनके स्प्रिंट देखने में बड़ा मजा आता था।'