x

पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर फायरिंग की, एक मछुआरे की मौत, एक घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: news nation

पाकिस्तानी नौसेना ने आज गुजरात तट पर एक भारतीय नाव पर फायरिंग की। इस दौरान एक भारतीय मछुआरे की गोली लगने से मौत हुई जबकि एक अन्य मछुआरा घायल हुआ। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर फायरिंग कर दी थी। उस वक्त नाव पर 8 लोग सवार थे। तब इस फायरिंग में उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स जख्मी हो गया था।