परमाणु शक्ति से लैस पाकिस्तान की 'राड-2' मिसाइल लॉन्च, 600 किलोमीटर है मारक क्षमता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने मंगलवार को 'राड-2' मिसाइल सफलतापूर्वक लॉन्च की। इसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर है। कहा जा रहा है कि परमाणु शक्ति से लैस मिसाइल जमीन और समुद्र के हमलों को नाकाम करेगी। शस्त्र प्रणाली और अत्याधुनिक कमांड प्रणाली से लैस 'राड-2' बेहद सटीक निशाना लगा सकती है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अलवी, इमरान खान और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
