आरके पुरम में फैली जहरीली गैस! आंखों में जलन व दम घुटने की शिकायत, 12 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के आरके पुरम में बीती रात एकता विहार स्लम में दम घुटने की शिकायत व आंखों में जलन मचने से अफरा-तफरी मची। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने करीब 12 लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने का दावा किया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
