x

शिकागो में हुई पॉर्लियामेंट ऑफ वर्ल्ड रिलिजंस

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Bhaskar

दुनिया के धर्मों का सबसे बड़ा आयोजन शिकागो, अमेरिका में अगस्त 14-18 के बीच हुआ। 1893 में इसी शहर में भारत से स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में अपनी आवाज बुलंद की थी। अपने पहले आयोजन के 130 साल बाद भी इसकी चमक और इसकी उपयोगिता बनी है। 2023 के पॉर्लियामेंट ऑफ वर्ल्ड रिलिजंस में लगभग 6,000 प्रतिभागी, विश्व के प्रमुख धर्म, संप्रदाय और मान्यताओं को मानने वाले सैकड़ों लोग शामिल हुए।