चेन्नई में भरभराकर गिरा इमारत का हिस्सा, 2 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
चेन्नई के एनएसी बोस मार्ग पर एक मकान का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हुई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्यों को अंजाम दिया है। मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरा और इसमें दबकर दो लोगों की मौत हुई।
