दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 4 दिन छाए रहेंगे आंशिक बादल, गर्मी से मिलेगी राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली समेत उत्तर भारत में सोमवार को आंशिक बादल छाए। जिसके चलते हुए गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान लू के प्रकोप से भी लोग बचे रहेंगे। सोमवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बदलाव हुआ।