पंजाब में पेट्रोल पंपों की आंशिक हड़ताल आज से शुरू, शाम सात बजे के बाद नहीं मिलेगा तेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pti
पंजाब में शाम सात बजे के बाद आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। वजह है पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल। हड़ताल आज से शुरू हो जाएगी। एसोसिएशन की हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 22 नवंबर को दिनभर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार ने फिर भी पेट्रोल मालिकों की मांगों को नहीं माना तो पंप मालिक 22 नवंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
