पाकिस्तान के पंजाब में तेल टैंकर से टकराई यात्री बस; 20 लोग जलकर हुए खाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री बस और तेल के टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि पंजाब प्रांत में तीन दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक 'मोटरवे' पर हुआ है।
