पतंजलि पर लगा 75 करोड़ रुपये का जुर्माना, महंगे सामान बेचने का मामला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
GST में कमी का फायदा ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान का रेट ज्यादा लेने के चलते पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। जानकारी के मुताबिक NAPA ने जुर्माना लगाते हुए कहा, 'वाशिंग पाउडर पर GST में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ाए थे और इस कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया। पतंजलि को जुर्माने के साथ 18% GST भी देनी होगी।