पटना हाईकोर्ट का सहारा प्रमुख सुब्रत राय को आज पेश होने का निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पटना हाईकोर्ट ने सुब्रतो राय को आज सुबह साढ़े 10 बजे कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया। सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे के भुगतान को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये निर्देश दिया। कंपनी ने विभिन्न स्कीम में हजारों उपभोक्ताओं से निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया था। मामले में 2000 से ज्यादा याचिका दायर हुई थीं।
