पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, शिक्षक अभ्यर्थी को डंडे से पीटा था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abplive
पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर केके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया। कार्रवाई शिक्षक अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान तिरंगा लिए एक शिक्षक अभ्यर्थी को डंडे से पीटने के मामले में हुई। वहीं दूसरी तरफ, एक अन्य मामले में, भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें 4 गोलियां लगी थीं।
