पेगासस मामला- SC ने केंद्र को नोटिस भेजकर 10 दिन में मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उच्चतम न्यायालय ने पेगासस के कथित इस्तेमाल की अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि मामले में आगे के एक्शन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। मामले की सुनवाई 10 दिन के लिए टाली गई है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा वो इस मामले में केंद्र का पक्ष भी जानेंगे।
