असम में लोगों ने मदरसे को तोड़ा, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
असम में एक मदरसे को स्थानीय लोगों ने तोड़ा। गोलपारा स्थित मदरसे पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का शक था। अंसारुल्ला बांग्ला टीम, जोकि अलकायदा आतंकी संगठन का स्थानीय आउटफिट है, से इस मदरसे के तार जुड़े होने का शक था। पास के एक घर को भी तोड़ा गया। कुछ दिनों पहले अलकायदा की असम शाखा अंसारुल्ला बांग्ला टीम के दो सदस्यों को यहां से गिरफ्तार किया गया था।
