पंजाब में पुलिस से ज्यादा असलहे हैं यहां की जनता के पास, रिपोर्ट में खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Quora
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में करीब सवा चार लाख लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इनमें अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी शामिल हैं। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस के पास सवा लाख हथियार हैं। पुलिस के मुकाबले पंजाब में लोगों के पास ज्यादा हथियार हैं। हालांकि, अपराधियों से देसी कट्टे या अवैध रिवॉल्वर ही मिलते हैं। इन अवैध हथियारों का कोई रिकॉर्ड राज्य सरकार या पुलिस के पास नहीं है।
