भीषण गर्मी के चलते यूरोप में लोग बेहाल, लू लगने से अब तक 1,700 मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The daily guardian
यूरोप और दुनिया के 7 देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले आखिरी बार सबसे ज्यादा तापमान 39.1 डिग्री 2019 में दर्ज किया था। फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, स्पेन और ग्रीस में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। एक हफ्ते में स्पेन और पुर्तगाल में 1,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
